सेब (Apple Benefits) खाने के गजब के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है, यही वजह है कि ज्यादातर लोग हर दिन एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब खाने से आपको लंबे समय तक भूख से राहत मिलेगी, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। सेब में मौजूद फाइबर भी पाचन को दुरुस्त रखता है, इसलिए कब्ज जैसी समस्या से बच सकते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम भी होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

Apple Benefits: रोजाना एक सेब खाने के गजब के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

खून की कमी दूर करता है :

सेब में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो खून को साफ करने के साथ साथ शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन का उत्पादन भी करता है।  हमारे शरीर में आयरन की कमी के कारण हमें कमजोरी और थकान महसूस होती है। इसका संकेत है कि बॉडी में खून की कमी हो गई है। नियमितक रूप से खाली पेट सेब का सेवन करते हैं तो खून की कमी जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

वजन को कम करने में – (Weight Loss)

नियमित रूप से सेब का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सेब फाइबर का अच्छा स्रोत होता है, इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती हैऔर पेट लंबे समय तक पेट भरा महसूस/अहसास कराता है. इसके चलते ओवर-ईटिंग करने से बच जाते हैं. यही वजह है कि वजन घटाने में मदद मिल सकती है.

हृदय को स्वस्थ : (Healthy Heart)

सेब खाना का हृदय के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. सेब में पाए जाने वाले फाइबर और पोटैशियम रक्तचाप /ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. सेब खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है, जिससे हृदय संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है.

ब्लड शुगर / डायबिटीज / मधुमेह कंट्रोल (Controlling Diabetes)

सेब का ग्लिसेमिक इंडेक्स कम होता है। अगर सेब को छिलके समेत खाएं तो डायबिटीज में ये बहुत लाभ पहुंचाता है और  ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

हड्डियों को मजबूत

सेब में भरपूर कैल्शियम होता है। इसको खाने से शरीर को कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा मिलती रहेगी इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी साथ ही, हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या भी दूर हो सकती है.

कोलेस्ट्रॉल (Control Cholesterol)

सेब का सेवन करने  से इसमें फाइबर होने के कारण ये कोलेस्ट्रॉल को शरीर में जमने नहीं देता है और कोलेस्ट्रॉल को निंयत्रित करने में  मदद  कर सकता है.

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है :

सेब में विटामिन C, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।  बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना बहुत आवश्यक है। इसके लिए रोज सेब खाने से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं।

स्किन के लिए उपयोगी/  ग्लोइंग होती है- Improves Skin Health

एप्पल विटामिन सी और पोलिफेनल जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। ये सभी तत्व स्किन को हेल्दी रखने के लिए आवश्यक है। ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में भी मदद करता है। इसका असर स्किन पर भी पड़ता है।

आंखों के लिए उपयोगी :

सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-बी पाया जाता है। इसके नियमित उपयोग से रात को कम दिखाई देने की परेशानी में लाभ होता है। आंखों की अन्य परेशानियां, जैसे—ग्लूकोमा, मोतियाबिंद आदि से भी बचाव करता है।

नज़र तेज़ हो जाती है:

सेब आपकी आंखों की इस कमजोरी को दूर कर सकता है। अगर आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो आपको रोजाना एक सेब खाना चाहिए।

पेट के रोग में फायदा (Beneficial for Abdominal Disease)

सेब में टार्टरिक एसिड होने के कारण यह बहुत जल्दी पच जाता है। यह अपने साथ अन्य आहार को भी पचा देता है।

दांतों को मजबूत बनाता है

सेब खाने से कई फायदे होते हैं. सेब न केवल बीमारियों से बचाता है, बल्कि बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट करने में भी सक्षम है। सेब खाने से दांतों की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। जिस किसी को भी पायरिया की बीमारी हो उसे सेब जरूर खाना चाहिए, क्योंकि सेब का छिलका दांतों की सड़न दूर कर देता है।

पथरी से देता है राहत

पथरी के रोगियों के लिए सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि सेब का जूस और सेब का सिरका भी उनकी सेहत को बनाए रखने में सहायक होता है। सेब खाने से पथरी के दर्द में भी आराम मिलता है।

खांसी में लाभ  Fighting with Cough

सेब का 1 गिलास रस निकाल लें। इसमें मिश्री मिलाकर सुबह के समय पिएं। इससे सूखी खांसी में लाभ होता है।


Note : vegan4.xyz में स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े सभी लेख डॉक्टरों और विशेषज्ञों की मदद से लिखे गए हैं, ताकि पाठकों को ज़्यादा जानकारी मिल सके। ज़्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से बात करना न भूलें।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *