किशमिश खाने से सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

किशमिश एक बेदह ही कॉमन ड्राई फ्रूट है, जिसे हम खाने से फायदे मिल सकते हैं, किशमिश सूखे मेवे की श्रेणी में आती है। इसे अंगूरों को सुखाकर तैयार किया जाता है। बाजार में उपलब्ध अन्य सूखे मेवों की तुलना में ये बहुत सस्ते हैं। ये एक सुपरफूड है जो आपको कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। गुणों की खान है किशमिश. रोजाना सुबह सवेरे सेवन करने से मिलेंगे कमाल के फायदे

सेहत के गुणों का खजाना है किशमिश खाएंगे तो होंगे और भी फायदे और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है

किशमिश को रातभर पानी में भिगो कर सुबह सवेरे सेवन करने खाली से किशमिश का पानी खून को साफ करने में भी मदद कर सकता है और हेल्दी बनाए रखता है. ये शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को कम करने में प्रभावी रूप से मदद कर सकता है. जो आपको स्ट्रोक और हार्ट डिजीज से बचाने में मदद कर सकता है।

आयरन की कमी दूर करे –

एनीमिया जैसी समस्या वाले लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन की समस्या होती है। अगर वे रोज सुबह भीगे हुए किशमिश खाएंगे तो उन्हें कई फायदे मिलेंगे। आयरन की कमी पूरी हो जाएगा.

ब्लड प्रेशर मैनेज करता है

किशमिश में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम होता है, जो शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करता है। इसके कारण रक्तचाप/ ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। यह ब्लड प्रेशर को बढने से भी रोकता है। इसलिए रात को पानी में भिगोए हुए किशमिश खाने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

वजन घटाने में मददगार

फ्रुक्टोज और ग्लूकोज दो प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाली शुगर जो आपको लंबे समय तक एनर्जी देते हैं और किशमिश में डाइटरी फाइबर और प्रोबायोटिक पाए जाते हैं.  किशमिश खाने से आपको काफी एनर्जी मिलती है जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है जिनकी मदद से वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.

आंखों के लिए लाभदायक-

जिन लोगों की आंखें कमजोर है रोशनी कम होने लगी है, उन्हें किशमिश का सेवन शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं.

पेट को हेल्दी रखता है

किशमिश का पानी अघुलनशील आहार फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन में सहायता करता है, और किशमिश में मौजूद फ्लेवोनोइड्स, जैसे टार्टरिक एसिड, टैनिन और कैटेचिन, रेचक प्रभाव डालते हैं और आंतों के पारगमन को तेज करके कब्ज को रोकने में मदद करते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

किशमिश एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। जब इन्हें पानी में भिगोकर खाया जाता है तो इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तेजी से निकलते हैं, एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर में मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को कम करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

लिवर के लिए फायदेमंद

रात भर पानी में भिगोई हुई किशमिश प्रभावी रूप से ब्लड प्यूरिफिकेशन का काम कर सकती है. किशमिश में  बायोफ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं, किशमिश में एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो इसे लिवर के फायदेमंद बनाता है।लीवर एक जरूरी अंग है जो प्राकृतिक रूप से हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है.

पाचन के लिए फायदेमंद

फाइबर पाचन में बहुत सहायक होता है और कब्ज से राहत दिलाता है। किशमिश में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन में सहायक होता है। इसलिए भीगी हुई किशमिश खाने से आप स्वस्थ रहेंगे।यह आपकी आंतों में भोजन को आगे बढ़ाने में भी मदद करता है, जिससे सूजन और कब्ज की समस्या से बचाव होता है।

दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है-

किशमिश में कई पोषक तत्व होते हैं. कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन और प्रोटीन, पोटेशियम जैसे सभी पोषक तत्व दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके सेवन से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं।

अम्लता को कम करता है

काली किशमिश के रस में एंटासिड, पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो पेट में एसिड को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

एनीमिया से लड़ने में मददगार

किशमिश आयरन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और कॉपर से भरपूर होते हैं। विटामिन बी और आयरन कोशिका वृद्धि में मदद करते हैं। इसके अलावा तांबा/कॉपर आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है।


Note : vegan4.xyz में स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े सभी लेख डॉक्टरों और विशेषज्ञों की मदद से लिखे गए हैं, ताकि पाठकों को ज़्यादा जानकारी मिल सके। ज़्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से बात करना न भूलें।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *