अंगूर का जूस पीने से कई फायदे हैं

एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर अंगूर का जूस पीने से शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और प्रतिरक्षा को बढ़ाने में सहायता करता है। अंगूर के रस में पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली, जो विभिन्न बीमारियों के खिलाफ हमारे शरीर की रक्षा तंत्र है, को मजबूत किया जा सकता है। इसलिए, ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रख सकें। अंगूर का रस न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है। अंगूर के रस का नियमित सेवन शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ाने और कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने में योगदान दे सकता है।
लाल चुकंदर या बीटरूट का वैज्ञानिक नाम बीटा वल्गेरिस है और यह एक जड़ वाली सब्जी है। इससे हमारे शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं चुकंदर (बीटरूट) ऐसे कई एक्टिव कंपाउंड से भरपूर है जिनसे हमारी सेहत को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। बहुत सारे न्यूट्रिशनल फायदों के कारण चुकंदर (बीटरूट) का सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। चुकंदर का प्रयोग अक्सर सलाद और जूस के रूप में किया जाता है। हालांकि कई लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता, लेकिन चुकंदर खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। रोजाना चुकंदर का जूस पीने से न केवल रक्तचाप में सुधार हो सकता है बल्कि आंखों, रक्तचाप, पेट की चर्बी आदि को भी कम करने में मदद मिल सकती है।
क्रैनबेरी में ज़्यादातर कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं, जिनमें लगभग 90% पानी होता है। इनमें विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के और मैंगनीज जैसे विटामिन और खनिज भी होते हैं। लेकिन ताजा क्रैनबेरी खट्टी होती है और इसे शायद ही कभी कच्चा खाया जाता है। क्रैनबेरी को ज़्यादातर जूस के रूप में ही देखेंगे.
विटामिन C से भरपूर लौकी का जूस प्रतिरक्षा / इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है. जूस के नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इससे बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है. कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए यह जूस जादू की तरह काम करता है। लौकी में बायोएक्टिव सैपोनिन और टेरपेनोइड्स की मात्रा ज्यादा होती है डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है. लौकी पॉलीफेनोल्स से भरपूर होती है, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं. लौकी का रस और इसके बीजों का काढ़ा पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज में उपयोगी साबित हो सकता है.